कुड़मियों का आंदोलन हुआ खत्म, गृह मंत्रालय के आश्वासन पर वापस हटें आंदोलनकारी, आज भी राजधानी समेत 27 ट्रेन रद्द

कुड़मियों का आंदोलन हुआ खत्म, गृह मंत्रालय के आश्वासन पर वापस हटें आंदोलनकारी, आज भी राजधानी समेत 27 ट्रेन रद्द

रांचीः शविवार को कुड़मी समाज ने रेल टेका आंदोलन शुरू किया। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर रेल सेवा ठप कर दी गई। शनिवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय के आश्वासन के बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया। आदिवासी कुड़मी समाज के वरीय उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में बहुत जल्द समाज के लोगों के साथ गृह मंत्रालय की वार्ता होगी। मंत्रालय के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

G1T9zTrbQAM2Baz

कुड़मी समाज के ‘रेल टेका डोहोर छेका’ की वजह से रेलवे रहा ब्लैकआउट, वंदे भारत रद्द, राजधानी प्रभावित, जयराम ने पारसनाथ में दिया समर्थन
शनिवार को कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर सुबह चार बजे से ही रेल स्टेशनों पर लोग पहुंचने लगे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़पें भी हुई। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गयी और दिन चढ़ते-चढ़ते हजारों की संख्या में समाज के लोग रेल पटरियों पर बैठ गये। आंदोलनकारी देर रात तक रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर डटे रहे। आंदोलन के कारण रांची व हटिया स्टेशन से रवाना होनेवाली एक दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रांची व हटिया आने से पूर्व विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं। इस दौरान राज्य के विभिन्न स्टेशनों से सवार हुए लगभग दो लाख यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुड़मी आंदोलन का असरः पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन गया से ही टर्मिनेट, कई ट्रेनों को किया गया रद्द
शनिवार को 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया, 20 से अधिक ट्रेनें रांची व हटिया स्टेशन नहीं आयीं। इस कारण लगभग 28 हजार यात्रख्ी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। रांची और हटिया आने वाले करीब 47 हजार से अधिक यात्री विभिन्न जगहों पर फंसे रहे। धनबाद, बोकारो, राउरकेला आदि से आने-जाने वाली 20 से अधिक मालगाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही। जानकारी के अनुसार कई मालगाड़ी मुरी, कीता, सिल्ली, टाटीसिल्वे, बोकारो और राय में फंसी रही। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी अभियान माइकल राज ने बताया कि किसी की निरोधात्मक गिरफ्तारी नहीं हुई।

रांची के धुर्वा में दो पक्षों के बीच फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़, एक को लगी गोली
रविवार को राजधानी समेत 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द
डीआरएम करुणा निधि सिंह ने कहा है कि आंदोलन समाप्त होने पर रविवार को रांची रेल डिवीजन से प्रयास होगा कि अधिक से अधिक ट्रेनें चलायी जायें। हालांकि रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस संबंध में रेलवे की ओर से समय रहते आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

चतरा में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, हजारीबाग का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया,धमकी भरा वीडियो हुआ था वायरल
इन ट्रेनों को रविवार को किया गया रद्द
टाटानगर- बरकाकाना
आद्रा-बरकाकाना
आसनसोल-रांची
रांची-आसनसोल
पटना-रांची वंदेभारत
टाटा-पटना वंदेभारत
रांची-हावड़ा वंदे भारत
हावड़ा-रांची वंदे भारत
बनारस-रांची वंदे भारत
रांची-बनारस वंदे भारत
रांची-हावड़ा इंटरसिटी
हावड़ा-रांची इंटरसिटी
हटिया-पटना एक्सप्रेस
पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
हटिया-हावड़ा क्रियायोगा
हावड़ा-हटिया क्रियायोगा
हटिया-टाटा एक्सप्रेस
जयनगर-टाटा एक्सप्रेस
खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस
रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस
आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस
वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस
भागलपुर-रांची एक्सप्रेस
दुमका-रांची एक्सप्रेस
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस
धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now