- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 को, जैक ने आठवीं, नौंवी और ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा तारीख भी बदली

इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 को, जैक ने आठवीं, नौंवी और ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा तारीख भी बदली

रांचीः झारखंड में 23 फरवरी को होने वाली इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी को होगी। जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 23 फरवरी हो नगर निकाय चुनाव को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कक्षा आठवीं, नौंवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया है।

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
जैक ने आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं बोर्ड परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा आठवीं की परीक्षा अब दो मार्च को होगी, जबकि प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैके के वेबसाइट से डाउनलोड होगी। परीक्षार्थियों की आंतरिक परीक्षा का प्राप्तांक पांच से 15 मार्च तक अपलोड होगा। कक्षा नौंवीं की परीक्षा अब छह व सात मार्च हो होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रवेश पत्र 24 फरवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड होगी। इसके साथ ही 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक होगी। परीक्षार्थी को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। परीक्षा दो पाली में होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now