जिसके पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का था शक, पति ने उसके बच्चे का काट डाला गुप्तांग

जिसके पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का था शक, पति ने उसके बच्चे का काट डाला गुप्तांग

पटनाः राजधानी पटना में एक सनकी पति ने चार साल के एक मासूम बच्चे का गुप्तांग काट डाला क्योंकि उसे बच्चे के पिता और अपनी बीवी के बीच अवैध संबंध का शक था। पटना में एक शकी पति ने ननिहाल आए चार साल के मासूम बच्चे का गुप्तांग काट डाला। पति को शक था कि बच्चे के बाप और उसकी बीवी के बीच अवैध संबंध है। आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है, जबकि घायल बच्चे का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रहा है।

Bihar में सुबह-सुबह NIA की रेड, AK-47 मामले में खंगाल रही है सबूत
घटना पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल के अंदर पुनपुन ब्लॉक की है। गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव में रक्षा बंधन पर ननिहाल आए बच्चे के साथ यह बर्बरता की गई है। बच्चा मसौढ़ी के ही धनरुआ ब्लॉक का रहने वाला है। बच्चा गांव का भांजा है और उसके पिता गांव के दामाद हैं। आरोपी गुड्डू पासवान को शक था कि उसकी पत्नी का बच्चे के पिता से अवैध संबंध है। गैर मर्द से बीवी के अफेयर के शक में गुड्डू पासवान ने बदला लेने के लिए गांव के दामाद के बच्चे को ही निशाना बना लिया।

बिहार में विधायक हॉर्स-ट्रेडिंग केसः EOU ने सुनील और सोनू से पूछे सवाल, हो सकता है लाई-डिटेक्शन टेस्ट
पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गुड्डू पासवान ने बच्चे को घर बुलाकर ब्लेड से उसका गुप्तांग काटा। घटना में उसकी पत्नी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। बच्चा रक्षा बंधन पर मां के साथ ननिहाल आया था। इसी दौरान गुरुवार की शाम बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर गुड्डू अपने घर ले गया। पत्नी के चक्कर के शक में नफरत से भरे गुड्डू ने बदला लेने के मकसद से ब्लेड से बच्चे का गुप्तांग काट दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर बाद में लोग जुटे और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया।

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी
पीड़ित बच्चे के परिजनों ने शनिवार को गौरीचक थाने में गुड्डू पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसके घर से क्राइम में इस्तेमाल ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है। पीएमसीएच में बच्चे का इलाज जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now