धनबाद में दिखा रफ्तार का कहर, कंटेनर की चपेट में आने से मां-मौसी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

धनबाद में दिखा रफ्तार का कहर, कंटेनर की चपेट में आने से दो बहनों की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

धनबादः बुधवार की शाम धनबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला। तोपचांची के नेशनल हाईवे पर सुभाष चौक के पास तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आये बाइक आ गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
घायल युवक को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले लालू तुरी के रूप में की गई है। लालू की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी उससे पहले वो हादसे का शिकार हो गया।

धनबाद में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन बरामद
बताया जा रहा है कि लालू अपनी शादी के शॉपिंग के लिए अपनी मां और मौसी को लेकर बाइक से तोपचांची आ रहा था तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में वो सुभाष चौक पर आ गया। इस हादसे में लालू तुरी की मां और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now