घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2026

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

डेस्कः हरिद्वार में पानी की टंकी में 27 सांप निकले हैं। घटना का पता तब चला जब मेन नल में पानी आ रहा था, लेकिन टंकी से पानी नहीं आया। इसके बाद घर वालों ने टंकी के अंदर झांककर देखा। वहां दर्जनों सांप के बच्चे घूमते नजर आए। अचानक इतनी संख्या में सांप दिखाई देने के बाद लोगों के होश उड़ गए और हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने कड़ी मशक्कत के साथ अभियान चलाया और सांपों को इकट्ठा किया। जांच के दौरान टैंक से कुल 27 सांप के बच्चे बरामद हुए जिनको को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और लोगों के लिए यह विषय चर्चा का विषय बन गया।


रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह के मुताबिक तापमान बढ़ने के साथ सांप जैसे जंगली जीव ठंडी जगहों की तलाश में आबादी में घुस जाते हैं।टीम को सूचना मिली कि सराय गांव में एक घर में बड़ी संख्या में सांप घुस आए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर क्यूआरटी टीम को भेजा गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि मकान के टैंक में पानी भरा था और उसमें किसी मादा सांप ने अंडे दिए होंगे, इसलिए वहां कई दिनों से सांप के बच्चे रह रहे थे। सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सांप कीलबैक प्रजाति के हैं।ये गैर-जहरीले चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के बच्चे थे।
इस प्रजाति को सामान्य भाषा में पानी का सांप भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से तालाबों, नदियों, नहरों और अन्य जल स्रोतों के आसपास पाया जाता है।गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सांप अक्सर पानी के स्रोतों और ठंडी जगहों की तलाश में घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में सांप या अन्य जंगली जीव दिखाई देने पर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग को सूचना दी जाए। ताकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर सांपों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  साहिबगंज में देर रात लाखों की डकैती, मास्क पहनकर आये अपराधियों ने लूट लिये शादी में मिले जेवरात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now