लोहरदगाः बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के सीएसआर की बैठक जिले के विभिन्न एजेंसियों के साथ समाहरणालय सभागार में की। उपायुक्त ने गत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन का क्रमवार समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में उन्होंने निदेश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार सीएसआर से संबंधित कार्य जिले में गठित सीएसआर समिति के अनुमोदन के पश्चात ही हो। जिले में इस मद की राशि का प्रयोग विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

उपायुक्त ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को निदेश दिया कि वे पेशरार एवं किस्को प्रखंड में नल जल योजना से अनाच्छादित रह गए अन्य घरों में पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि कुजरा में अस्पताल निर्माण के कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को किसानों के भर्मी कंपोस्ट उत्पादन इकाई में छूटे हुए इकाई निर्माण कार्य में तेजी लाए।हिंडाल्को सीएसआर हेड ने बताया कि किस्को प्रखंड के ब्रिकेट यूनिट की मरम्मति कर सरई वन समिति को हस्तांतरित कर दिया गया है। उपायुक्त ने इस यूनिट का संचालन के लिए जेएसएलपीएस को आवश्यक निर्देश दिया।


उपायुक्त ने हिंडाल्को को किस्को एवं पेशरार प्रखंड के चिन्हित विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिले के सोबरन मांझी पुस्तकालय में जल्द से जल्द पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त ने सर्वश्री मेडिकेयर एनवायरमेंट मेंटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड लोहरदगा को दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डारा में 30 केवीए जनरेटर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक ऑफ़ इंडिया लोहरदगा को दिया गया।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को निर्देश दिया गया कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में बाधारहित विद्युत आपूर्ति के लिए 45 केवीए जनरेटर उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें।
किस्को प्रखंड के सक्षम उत्पादक समूह के आधारित संरचना के विकास के लिए डीपीएम, जेएसएलपीएस को निदेश दिया गया कि वे इसके लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लायें।
हिंडाल्को को निर्देश दिया गया कि वह जिले के सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित करते हुए टीवी रोगियों के लिए जल्द से जल्द आवश्यक पोषण कीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही हिंडाल्को को बीएलएस एंबुलेंस भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि वह चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर हाइ मास्ट लाइट लगाने के लिए अग्रसर कार्रवाई करें।

ICICI बैंक को निर्देश दिया गया कि वह किस्को के पाखर, कुडू के चंदलासो तथा भंडार के उदरंगी में तीन फेज सोलर विद्युत बैकअप सहित कोल्ड स्टोरेज लगाने के लिए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करें।
हिंडाल्को को निर्देश दिया गया कि वह नंदिनी डैम में फिशिंग केज निर्माण का कार्य जल्द से जल्द कर सूचित करें। साथ ही उनको निर्देश दिया गया कि वह किस्को एवं पेशरार में चिन्हित विद्यालयों के मरम्मती का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें साथ ही वे वहां के आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मती के कार्यों में भी तीव्रता लाये। बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सिविल सर्जन, डीईओ, डीपीएम जेएसएलपीएस, हिंडाल्को के प्रतिनिधि सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे






