लोहरदगा के ठाकुराइन तालाब से बदलेगा शहर की तस्वीर, संवरेगा आस्था और सैर-सपाटे का ठिकाना,नगर परिषद अध्यक्ष-कार्यपालक पदाधिकारी ने किया शुभारंभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

लोहरदगा के ठाकुराइन तालाब से बदलेगा शहर की तस्वीर, संवरेगा आस्था और सैर-सपाटे का ठिकाना,नगर परिषद अध्यक्ष-कार्यपालक पदाधिकारी ने किया शुभारंभ

लोहरदगा : शहर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल ठाकुराइन तालाब अब नए रूप में नजर आएगा। नगर परिषद ने तालाब परिसर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इससे ठाकुराइन तालाब सिर्फ धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि शहरवासियों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और सुकून का बेहतर स्थान भी विकसित होगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, सहायक अभियंता सचिन कुमार और संबंधित वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से कार्य का शुभारंभ किया। कार्य योजना के तहत तालाब के पुराने स्वरूप को संवारने के साथ घाटों का विकास किया जाएगा। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। ठाकुराइन तालाब परिसर में डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था होगी, जिससे शाम के समय तालाब परिसर आकर्षक नजर आएगा। ओपन जिम की स्थापना के साथ पार्क का नवीनीकरण और शौचालय की मरम्मत भी कराई जाएगी। समीप स्थित शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के परिसर का भी सौंदर्यीकरण होगा। मौके पर स्थानीय पार्षदों ने बताया कि तालाब परिसर के विकास की मांग लंबे समय से उठती रही थी। कार्य शुरू होने से आसपास के लोगों में उत्साह है। मौके पर वार्ड 16 के पार्षद किशुन महतो, वार्ड 17 की पार्षद अंजली कुमारी, वार्ड 18 की पार्षद संगीता कुमारी, मंदिर समिति अध्यक्ष सुमित राय उर्फ डब्लू, सचिव राजेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  लोहरदगा में डबल मर्डर से सनसनी, प्रापर्टी विवाद में वार्ड पार्षद और उनकी पत्नी की भाई ने कर दी हत्या

WhatsApp Image 2026 08 18 at 4.33.00 PM

 

धरोहर के साथ सुविधाएं भी जरूरी : अनिल उरांव
नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि ठाकुराइन तालाब लोहरदगा की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा है। इसके विकास से श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को विकसित करना नगर परिषद की प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 4.33.48 PM

गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा कराएं : मुक्ति किड़ो
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो ने कहा कि योजना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास होगा, ताकि लोगों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now