गिरिडीह केंद्रीय कारा में DC-SP ने की छापेमारी, डेढ़ सौ जवान ने एक-एक वार्ड को खंगाला

गिरिडीह केंद्रीय कारा में DC-SP ने की छापेमारी, डेढ़ सौ जवान ने एक-एक वार्ड को खंगाला

गिरिडीहः मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार रात जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दरमियान एक-एक वार्ड को खंगाला गया। इस पूरी कार्रवाई में लगभग 45 अधिकारी के साथ लगभग डेढ़ सौ जवान भी शामिल थे। पुलिस ने 2 घंटे तक पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिला वार्ड को खंगाला है।
बताया जाता है कि डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम शनिवार की रात लगभग 10:45 में केंद्रीय कारा पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी एक-एक कर पुरुष बंदी के सभी वार्डों में दाखिल हुए और पूरी तलाशी ली। दूसरी तरफ महिला अधिकारी और महिला जवान महिला बंदी के वार्ड में गई और वहां भी तलाशी ली।
संतरी से लेकर CCTV तक हर बिंदू पर पड़ताल
इस छापेमारी के दरमियान कारा की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। संतरी कहां रहते हैं, संतरी की ड्यूटी किस तरह बांटी जाती है। बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था कैसी है। मुलाकात का नियम क्या है। जेल के अंदर पानी की क्या स्थिति है। इन सभी बिन्दुओं की जानकारी जिलाधिकारी रामनिवास यादव तथा एसपी बिमल कुमार के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने लिया। यहां सीसीटीवी कैमरा की स्थिति को भी देखा गया। इस दौरान जेल अधीक्षक को कई निर्देश भी दिए गए।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस छापेमारी में डीसी-एसपी, एसडीएम में अलावा दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के अलावा ताराटांड, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी मौजूद थे।

See also  India-Pakistan War Situation News:पाकिस्तान के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत, चार जवान घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now