- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शादी की 25वीं सालगिरह पर कपल ने रखी शानदार पार्टी, पत्नी के साथ डांस करते समय पति की हुई मौत, Viral Video

man-anniversary-death_05_April_25

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, यह कोई भी नहीं बता सकता है। यूपी के बरेली में एक ऐसी ही दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शादी के 25 साल पूरे होने पर पति-पत्नी ने शानदार पार्टी रखी, दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया खूब पकवान बने, हर तरफ खुशी की लहर थी। गाने बज रहा थे और सभी लोग एंजॉय कर रहे थे तभी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। पत्नी के साथ डांस कर रहे पति की अचानक मौत हो गई और फिर सारी खुशियां मातम में बदल गईं। जो जोड़ा शादी की 25वीं सालगिरह मना रहा था पल में जुदा हो गया।

दरअसल, सभी लोग पार्टी में डांस कर रहे थे, घरवालों ने दोनों पति-पत्नी को स्टेज पर बुलाया और डांस करने को कहा। पति-पत्नी ने ना-ना करते हुए शर्माते हुए डांस भी किया। इसी बीच पति को दिल को दौरा पड़ा और एक झटके में नीचे गिर पड़े। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या?

See also  मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, बेटी अर्शी का भी नाम

बीएसएल की सभी यूनिट बंद, 100 करोड़ का नुकसान; प्लांट में फंसे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, 50 साल के जूता व्यवसायी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह पीलीभीत बाईपास रोड के किनारे सालगिरह की पार्टी में अपनी 25वीं शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे थे। इस कार्यक्रम के लिए जोड़े ने रिश्तेदारों के बीच निमंत्रण कार्ड भी बांटे थे।

पार्टी के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जोड़े ने पारंपरिक कपड़े पहने थे, वे स्टेज पर “तू मुझे कबूल…’ गाने पर डांस कर रहे थे। वे अपनी पत्नी फराह और रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। इसी बीच वे अचानक स्टेज पर ही गिर पड़े। उनकी पत्नी और रिश्तेदार उनकी मौत से सदमे में हैं, उन्हें अभी भी इस हादसे पर यकीन नहीं हो पा रहा है। वहा मौजूद परिजन वसीम को फौरन अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया है, वीडियो देखने वालों को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है।

See also  रांची के कांके में स्वास्थकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकद के साथ दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘चोलिया के हुक खोल दे राजा जी’ जैसे अश्लील गाने बज रहे है IPL में, डबल मीनिंग और महिला विरोधी गीतों से हो रही है बदनामी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now