JSSC CGL में कथित पेपर लीक पर आयोग ने फिर मांगा सबूत, छात्रों को दिया गया 4 अक्टूबर तक का वक्त

JSSC कार्यालय घेराव करने को लेकर 15 नामजद और 1000 अज्ञात अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज

रांचीः JSSC CGL परीक्षा में कथित लीक के मामले में आयोग ने छात्रों से फिर सबूत मांगा है । आयोग ने छात्रों को चिट्ठी लिख कर कहा है कि चार अक्टूबर तक तीन बजे तक कार्यालय में सबूत जमा करा दे । इससे पहले 2 अक्टूबर तक का समय दिया गया था । इससे पहले तीस सितंबर तक का सबूत दिया गया था ।

गौरतलब है कि JSSC ने एक और पत्र जारी कर के बताया है कि जो सीडी दी गई थी वो बिल्कुल खाली है और पेन ड्राइव में भी जो सबूत दिए गए हैं वो पर्याप्त नहीं है । आयोग का कहना है कि पेन ड्राइव में फटे हुए कागज के वीडियो और  पेपर पर लिखे कुछ शब्द है जिसके संदर्भ में  समर्पित परिवाद में सत्यता और प्रमाणिकता  का उल्लेख नहीं है ।

 

JSSC

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now