लड़का वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, 12वीं की छात्रा ने धमकी से डरकर लगा ली फांसी

लड़का वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, 12वीं की छात्रा ने धमकी से डरकर लगा ली फांसी

डेस्कः कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक लड़की ने लड़के की धमकी से डरकर अपनी जा दे दी है। परिजनों के अनुसार, आरोपी लड़का मृतक लड़की को मोबाइल पर व्हाटसऐप पर मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहा था।

अंधविश्वास में पिता की करवाई हत्या, पुलिस ने पुत्र समेत चार को किया गिरफ्तार
तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड़ में आरएलएसवाई कॉलेज में 12वीं की छात्रा घर में बिल्कुल अकेली थी जिस समय उसने फांसी लगाकर जान दी। जब रविवार देर रात उसकी मां और मामा घर पहुंचे तो उन्होंने बेटी को मृत पाया। घटना के बाद परिजनों ने बताया कि लड़की का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

चतरा में दो पूर्व उग्रवादियों की गोली लगने से मौत, दो पक्षों में आपसी विवाद में फायरिंग
परिजनों ने जयनगर प्रखंड के अरूण यादव के बेटे अंकित यादव पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मोबाइल चैट से पता चला कि अंकित किसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। मृतका का पैतृक गांव जयनगर प्रखंड के चंद्रपुरा में है। उसने 10वीं तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की है। इस मामले में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि छात्रा का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों के शिकायत दर्ज करने के बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now