बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनबादः मुनीडीह ओपी की पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेशी घुसपैठियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले चंदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वह बोकारो जिले के आदर्श नगर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने घर के पास ही आधार कार्ड बनाने का सेंटर खोल रखा है। मुनीडीह पुलिस ने 31 अगस्त की रात में उत्तम कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति को पकड़ा था, उसने बताया कि वह सालुई पहाड़ी, थाना हीडबांध, जिला बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था
उत्तम कुमार सिन्हा के पास मिली चोरी की बाइक से मोबाइल फोन, एक बांग्ला लिंक कंपनी का बांग्लादेशी सिम कार्ड, बांग्लादेशी मोबाइल ऑपरेटिंग कंपनी के दो सिम कार्ड, मो. मसूद राणा की चार पासपोर्ट साइज फोटो और मो. मसूद राणा के नाम से बांग्लादेशी आईडी कार्ड समेत कई सामान मिले। उसने बताया कि चंदन बांग्लादेशी लोगों का फर्जी आधार कार्ड बनाने में मदद करता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now