जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल के इनपुट के बाद अलर्ट जारी

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल के इनपुट के बाद अलर्ट जारी

जमशेदपुरः टाटानगर शहर को लेकर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए इंटरपोल की एक खुफिया रिपोर्ट राज्य सरकार को मिली है। रिपोर्ट सामने आने के बाद जिले के एसएसपी समेत सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो को शहर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

रांची में विकास अस्पताल के पास फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
खुलिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जमशेदपुर में बड़ी संख्या में स्लीपर सेल सक्रिय हैं, जिनका प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण ले चुके बताए जा रहें है। रिपोर्ट के अनुसार आजादनगर के जाकिरनगर रोड़ नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान इस नेटवर्क को लीड कर रहा है। मोहम्मद अर्शियान दिल्ली पुलिस की हिट लिस्ट में और उसकी पूरे जोर-शोर से तलाश की जा रही है। सीबीआई के रिक्वेस्ट पर इंटरपोल ने अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

धनबाद में मेयर पद के लिए BJP समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
भाई पहले से दिल्ली की जेल में है बंद
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मो अर्शियान का भाई मो जीशान पहले से ही दिल्ली की जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस ने मो जीशान को 9 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था। उस पर भी आतंकी संगठनों से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं। एजेंसियों का मानना है कि दोनों भाइयों के तार अलकायदा नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
2016 के ओडिशा केस के बाद सामने आया था नाम
मो अर्शियान और उसके भाई का मो जीशान का नाम साल 2016 में तब सामने आया था, जब ओडिशा में अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी हुई थी। उस समय जांच के दौरान कई संदिग्धों के नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जिसमें मो जीशान और मो अर्शियान का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now