झारखंड में उग्रवादियों का आतंक! झुंड में आए और मुंशी को पीटकर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2024

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

झारखंड से उग्रवादियों की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां के लातेहार जिले में उग्रवादियों ने एक निर्माणाधीन पुल के मुंशी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उग्रवादियों ने मुंशी से लेवी की मांग की थी, जो ना मिलने पर उग्रवादियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। धमकी के बाद उग्रवादियों ने सचमुच मुंशी को मौत के घाट उतार दिया।

मामला लातेहार जिले के उलगड़ा गांव की है। यहां एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के निर्माण के लिए एक मुंशी की नियुक्ति की गई है। बीते दिनों उग्रवादियोंने मुंशी को पैसे की मांग करते हुए धमकी दी थी। धमकी के बाद भी पैसे ना मिलने पर गुरुवार की रात उग्रवादी निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे और मुंशी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

हनी ट्रैप में फंसा बुजुर्ग ज्योतिषी; नौकरानी ने अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर वसूले 4 करोड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद मके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शव नहीं उठाने दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहले से कई मजदूर मौजूद थे।

See also  एक और निर्भयाकांड, बच्ची से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट खून से सना; हैवानों ने हाथ भी तोड़ा

जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने मुंशी को काम से हटने की धमकी दी थी। लेकिन इस धमकी के बाद भी मुंशी काम पर लगा रहा। गुरुवार की रात को बड़ी संख्या में उग्रवादी पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और मुंशी की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उग्रवादी भारी हथियारों से लैश होकर मुंशी को मारने आए थे।

युवती से दोस्ती कर बनाए संंबंध, दूसरी जगह शादी तय होने पर मंगेतर को भेजे गंदे वीडियो और फोटो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now