- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में 6 डिग्री तक गिरा पारा, पूर्णिया-मधुबनी में गिरे ओले, 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट,कटिहार में वज्रपात से 3 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

बिहार में 6 डिग्री तक गिरा पारा, पूर्णिया-मधुबनी में आधी रात को गिरे ओले, आज 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

पटनाःबिहार में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया है। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पटना के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेलियस की गिरावट के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ कैमूर में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गयाजी और भभुआ को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।रविवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया. तेज हवा के साथ बारिश भी हुई, जिससे कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच सोमवार को मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा, बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

See also  बिहार में ठंड का कहर जारी, पटना सहित 22 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

तीन अलग-अलग स्थानों में हुई मौत: कटिहार जिले में रविवार को आए तेज आंधी और भारी बारिश के साथ वज्रपात ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली।अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरे जिले में शोक का माहौल छा गया है आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत में 65 वर्षीय मोहम्मद अब्बास वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं कोढ़ा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत में 27 वर्षीय मंगलेश कुमार की भी ठनका गिरने से जान चली गई।सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में 45 वर्षीय अकमल हुसैन की वज्रपात से मौत हो गई। तीनों घटनाएं एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुई।

परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुदान देने के निर्देश: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत राशि अविलंब प्रदान की जाए. साथ ही उन्होंने खराब मौसम में सतर्कता बरतने और वज्रपात से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के अररिया, कटिहार, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी में चेतावनी जारी की है। खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई। खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी।
देर रात पूर्णिया में गिरे ओले
पूर्णिया में बीते देर रात आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ हुई लगभग 10 से 15 मिनट तक इस ओलावृष्टि ने सड़क और लोगों के दरवाजे को कुछ समय तक ढंक लिया। जैसे ही ओलावृष्टि शुरू हुई, कई लोग देर रात जगे हुए थे, जिन्होंने अपनी छतों और बरामदों से इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार टूटने और पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें हैं, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय निम्न दबाव के कारण पूर्णिया और आसपास के सीमांचल इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

See also  पटना में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 26 जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now