बिहार के कई जिलों में लुढ़का पारा, कोहरा का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटनाः बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखाना शुरू किया है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।

बिहार में ED की कार्रवाई, पूर्व DIG शिवेंद्र प्रियदर्शी की संपत्ति जब्त
तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। तीन दिनों बाद न्यूनतम व पांच दिनों बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ हल्की कनकनी का असर रहेगा।गुरुवार को मधेपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में कांड: स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश;
पटना सहित 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के भागलपुर जिले के सबौर, जीरादेई, औरंगाबाद, शेखपुरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
गुरुवार को तीन सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.3 -13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह में कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ लोगों को ठंड से राहत मिली।

ममता देवी-इरफान अंसारी के बीच नोंक-झोंक और 5 लाख कमीशन देकर भी काम नहीं कराने का मामला विधानसभा में उठा, बाबूलाल मरांडी ने की जांच कराने की मांग
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकमत तापमान 24.8 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now