Tej Pratap Yadav ने शिवलिंग से लिपटकर किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav Video: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी भक्ति को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें कई बार श्री कृष्ण और भोलेनाथ की वेशभूषा में भक्ति में डूबे हुए देखा गया है। इसी बीच तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अनोखे अंदाज में शिवलिंग से लिपटकर जलाभिषेक करते नजर आ रहे हैं।

Hemant Soren 2.0: विश्वास मत को लेकर झारखंड में झामुमो-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, विधायकों को मिला टास्क

तेजप्रताप ने शेयर किया वीडियो

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का अर्थ है अपने आप के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना। अराजकता के बीच शांति पाना महादेव को पाना है। हर हर महादेव।

शिवलिंग से लिपटे तेजप्रताप यादव

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और मंदिर के महंत हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। वो जलाभिषेक के लिए कई चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो कभी दूध, कभी भांग तो कभी जल शिवलिंग के साथ तेजप्रताप यादव के सिर पर भी गिरा रहे हैं।

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

तेजप्रताप यादव के इस एक मिनट 26 सेकेंड के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ना कोई फैंसी कपड़े, ना कोई मेकअप, ना कैमरे पर फोकस, बस शुद्ध भक्ति तेजू भैया दिखावा नहीं करते। इसके अलावा कई यूजर ने हर-हर महादेव रिएक्ट किया।

कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस प्रभारी के सामने कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now