तीन बदमाशों ने पहले रोड़ पर छिनतई की, फिर पेट्रोल पंप पर बिना पैसा दिये हो रहा था फरार, लोगों ने जमकर की पिटाई, कैमरे में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

तीन बदमाशों ने पहले रोड़ पर छिनतई की, फिर पेट्रोल पंप पर बिना पैसा दिये हो रहा था फरार, लोगों ने जमकर की पिटाई, कैमरे में कैद हुई वारदात

बोकारो: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरूवार की सुबह पहले एक युवक से सड़क पर चाकू के नोक पर छिनतई की। फिर वहां से भागकर वो जय जवान पेट्रोल पंप पहुंचा और तेल भराने के बाद वहां से फरार होने लगा। इसी दौरान पंप के कर्मी ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

 

JMM विधायक जिग्गा सुसारन होरो पर हमला, कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय फेंका पत्थर, बाल बाल बचे, जेएमएम नेता घायल
तेल भराकर बाइक से भाग रहे बदमाश को पंप कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए पीछे से पकड़ा। इस दौरान बदमाशों ने उसपर चाकू से भी हमला किया। इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई। तीनों बाइक सवार बदमाश को पंपकर्मी ने अपनी बहादूरी से पकड़ा उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे अभय कुमार ने बताया कि उसके साथ तीनों युवकों ने चाकू की नोक कर पर्स मोबाइल छिनने का काम सुबह ही किया था। पंप में जिस दौरान या घटना हुई उसे दौरान एक पुलिस का जवान भी मौके पर मौजूद था। लेकिन उसने वर्दी का फर्ज निभाने के बजाय मौके से चले जाना ही ठीक समझा।

See also  श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, 15 मिनट में होगा समस्याओं का समाधान, देवघर DC ने जारी किया QR code
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now