एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार को मिली टीम की कमान, गिल बने उपकप्तान

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार को मिली टीम की कमान, गिल बने उपकप्तान

डेस्कः मंगलवार को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। 15 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह दी गई है। सर्यूकुमार यादव को टीम का कप्तान और शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल) सच‍िव देवजीत सैकिया के साथ बैठक कर मंगलवार (19 अगस्त) को टीम की घोषणा की।

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब, 74वें Miss Universe प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
एशिया कप की टीम में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जिनके चुने जाने के आसार थे। हालांकि, कुछ नामचीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी। उन्हें ना सिर्फ एशिया कप की टीम में जगह मिली है बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में होगा मुकाबला
एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वाली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर भारतीय सेलेक्टर्स ने अपना भरोसा बरकरार रखा है। ओपनर अभिषेक शर्मा T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा T20 रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी एशिया कप के लिए चुन लिया गया है।टॉप ऑर्डर में संजू, अभिषेक और तिलक हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलती दिखी है। टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा का नाम है। गेंदबाजी के मोर्चे पर जहां बुमराह और अर्शदीप पेस अटैक का भार उठाते दिखेंगे. वहीं स्पिन को मजबूती देने के लिए एशिया कप की टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जोड़ा गया है।

केरल में चौथी क्लास की किताब में भारी गलती, ‘अंग्रेजों के डर से भारत छोड़कर भागे थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस’
एशिया कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर
एक और एशिया कप जीतने के लिए टीम इंडिया तैयार
एशिया कप के 17वें एडिशन का आयोजन 9 सितंबर से UAE में होना है। टूर्नामेंट में भारत इस बार सिर्फ जीतने नहीं बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के इरादे से भी उतरेगा। उसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का 16वां एडिशन जीता था। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उसने 8 बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।मतलब, इस बार भारतीय टीम के पास 9वीं बार एशिया कप जीतने का मौका होगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now