शिक्षिका ने अश्लील भोजपुरी गाने पर बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2025

शिक्षिका ने अश्लील भोजपुरी गाने पर बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल

रांचीः आज कल रील्स बनाने का नशा सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिसकर्मी से लेकर शिक्षकों के बीच रील्स बनाने की रेस चल रही है। सरकारी ऑफिस में बैठक ऑन ड्यूटी रील्स बनाई जा रही है। रील्स बनाने का ताजा मामला रामगढ़ से आया है जहां दुलमी के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की एक शिक्षिका का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

धनबाद में डायन होने का आरोप लगाकर 5 महिलाओं की पिटाई, गांव से निकाला गया
दुलमी में स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में शारीरिक शिक्षक और वार्डन रिंकी कुमारी स्कूल के अंदर बैठकर भोजपुरी गाने पर रील्स बनाते नजर आ रही है। इस दौरान उनके पीछे देश के महापुरूषों की तस्वीरें लगी हुई है। भोजपुरी के अश्लील गानों पर रील्स बनाने से शिक्षक की मर्यादा तार-तार हो रही है।

 

IIT बाबा से न्यूज चैनल के ऑफिस में मारपीट! केस दर्ज कराने बैठ गए थाने के बाहर
झारखंड सरकार ने इस आवासीय बालिका विद्यालय को राज्य के गरीब और पिछड़े समाज से आने वाले बच्चों के लिए बनाया है। इस स्कूल का उद्घाटन एक महीने पहले ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था। स्कूल के शिक्षक के रील्स बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है।

See also  Jharkhand में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय की टीम, ED ने दर्ज की 5 FIR
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now