पटनाः बिहार की राजधानी पटना में बंधक बनाकर एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में छह युवतियों द्वारा बंधक बनाकर कॉलेज की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़िता को चाकू मार अधमरा भी कर दिया। बॉयफ्रेंड से संबंध के शक में छात्रा को खाने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया।
छात्रा की शिकायत पर एसके पुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दीघा के रामजी चौक इलाके में रहने वाली पीड़िता पटना के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसकी एक सहेली ने उसे 23 जुलाई की शाम खाने पर एसके पुरी स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया था। पीड़िता पहुंची तो पाया कि वहां सहेली सहित छह लड़कियां मौजूद हैं। अपने बॉयफ्रेंड से संपर्क होने के शक में सहेली ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद कमरे बंद कर सभी लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की।
कुंदन पाहन एक और मामले में बरी, पुलिस पर चली थीं गोलियां, पर साक्ष्य नहीं दे पाये
बाद में उस पर चाकू से वार भी किया गया। जिससे पीड़िता अधमरा हो गई। छात्रा शोर मचाती हुई वहां से किसी तरह से बाहर भागी और एक सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत एसके पुरी थाने में की। पीड़िता का आरोप है कि लड़कियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल पटक कर तोड़ा दिया। इस संबंध में पुलिस ने 25 जुलाई को केस दर्ज किया।
क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने…, तेज प्रताप यादव का तंज




