सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया की कमान, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में करेंगे कप्तानी, BCCI ने किया टीम का एलान

SURYA KUMAR YADAV

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर है । सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। यह हार्दिक पांड्या के फैंस को थोड़ी निराशा हुई होगी क्योंकि  वेस्टइंडीज में हाल ही में जीते गए विश्व कप में उप-कप्तान के रूप में देखा गया था।

पहली बार कप्तान बने सूर्य कुमार यादव

सूर्यकुमार के लिए यह कप्तानी का पहला कार्यकाल है, और यह नए कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहला बड़ा काम होगा। इस सीरीज को 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है।

हार्दिक की जगह सूर्य कुमार यादव को तरजीह

हाल ही में रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम को नए कप्तान की जरूरत थी। हालांकि हार्दिक पांड्या को ज्यादा अनुभव था, लेकिन चयनकर्ताओं ने शायद उनकी फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया। शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया श्रृंखला में भारत का नेतृत्व किया था।

भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय है, यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं और टीम को आगे कैसे ले जाते हैं। पूरी टीम इस तरह है

भारतीय टी20 टीम 

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव (SKY)ॉ
  • उप-कप्तान: शुभमन गिल
  • यशस्वी जायसवाल
  • ऋषभ पंत (WK)
  • संजू सैमसन (WK)
  • ऋंकू सिंह
  • रियान पराग
  • हार्दिक पांड्या
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • वाशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • अर्शदीप सिंह
  • खलील अहमद
  • मोहम्मद सिराज

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका टूर का पूरा कार्यक्रम इस तरह है –

India’s tour of Sri Lanka, 2024
S. No.Day & DateTimeMatchVenue
1Saturday27-Jul-2407.00 PM IST1st T20IPICS, Pallekele
2Sunday28-Jul-2407.00 PM IST2nd T20IPICS, Pallekele
3Tuesday30-Jul-2407.00 PM IST3rd T20IPICS, Pallekele
4Friday2-Aug-2402.30 PM IST1st ODIRPICS, Colombo
5Sunday4-Aug-2402.30 PM IST2nd ODIRPICS, Colombo
6Wednesday7-Aug-2402.30 PM IST3rd ODIRPICS, Colombo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now