नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की लगभग ₹11.14 करोड़ मूल्य की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।
मुस्लिमों को कैसे मिला मंईंया सम्मान योजना का पैसा ? बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला में उठाया बड़ा सवाल
ED की कार्रवाई में क्या जब्त हुआ?
ED अधिकारियों के अनुसार, रैना के नाम पर करीब ₹6.64 करोड़ मूल्य के म्यूचुअल फंड निवेश जब्त किए गए हैं, जबकि शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति को अटैच किया गया है।
शिखर धवन-सुरेश रैना पर गाज
सितंबर माह में ED ने इस मामले में शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के बयान दर्ज किए थे। एजेंसी ने बताया कि यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो 1xBet के ऑपरेटरों के खिलाफ दर्ज की गई थीं।
1xBet और मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन
ED की जांच में यह सामने आया कि 1xBet और इसके सरीखे ब्रांड 1xBat, 1xBat Sporting Lines भारत में बिना अनुमति गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालन कर रहे थे। ये कंपनियां सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए भारतीय यूजर्स को टारगेट करती थीं।
जांच एजेंसी के अनुसार, सुरेश रैना और शिखर धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर 1xBet को प्रमोट करने के लिए एंडोर्समेंट डील की थी। “इन सौदों के तहत खिलाड़ियों को जो भुगतान हुआ, वह विदेशी रास्तों से किया गया ताकि अवैध कमाई के स्रोत को छिपाया जा सके,” ED के प्रवक्ता ने कहा।
रांची के पूर्व डीसी राय महिमापत रे के खिलाफ PE दर्ज, ACB ने की कार्रवाई
विदेशी खातों के ज़रिए किए गए भुगतान
एजेंसी ने बताया कि 1xBet से जुड़ी रकम को छिपाने के लिए लेयर्ड ट्रांजैक्शन (Layered Transactions) का इस्तेमाल किया गया।
विदेशी कंपनियों के माध्यम से भुगतान को वैध दिखाने की कोशिश की गई ताकि पैसे के स्रोत पर संदेह न हो।
इस जांच के तहत ED ने PMLA 2002 के प्रावधानों के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसमें कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए।
उर्वशी रौतेला,सोनू सूद पर पर भी नजर
ED ने इस मामले में केवल पूर्व क्रिकेटरों को ही नहीं, बल्कि कई अन्य मशहूर हस्तियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इनमें अभिनेता सोनू सूद, पूर्व टीएमसी सांसद मीमी चक्रवर्ती, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और बंगाली अभिनेता अंकुश हजरा शामिल हैं।
जांच के दौरान ED ने बताया कि 1xBet भारतीय यूजर्स से सट्टेबाजी के पैसे हजारों ‘म्यूल अकाउंट्स’ (नकली खातों) के जरिए इकट्ठा करता था।
अब तक जांच में यह सामने आया है कि 6,000 से अधिक म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया था। इन खातों से प्राप्त धनराशि को कई पेमेंट गेटवे के माध्यम से घुमाया गया ताकि स्रोत को छिपाया जा सके।
₹1,000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
ED प्रवक्ता के अनुसार, जांच से पता चला है कि इन खातों में जमा रकम और लेन-देन के पैटर्न कथित बिजनेस प्रोफाइल से मेल नहीं खाते, जिससे स्पष्ट होता है कि फंड्स की Money Laundering की गई है। एजेंसी के मुताबिक, अब तक ₹1,000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि से जुड़ी लेन-देन की पहचान की गई है। अब तक 60 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज़ किया जा चुका है और लगभग ₹4 करोड़ से अधिक की राशि भी फ्रीज़ कर दी गई है।




