सुखदेव भगत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, लोहरदगा सीट पर भरोसा करने के लिए जताया आभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2024

सुखदेव भगत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, लोहरदगा सीट पर भरोसा करने के लिए जताया आभार

दिल्ली: लोहरदगा सीट से सांसद निर्वाचित हुए सुखदेव भगत इन दिनों दिल्ली के दौरे पर है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद सोमवार को सुखदेव भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की।

Kalpana Soren ने विधायक पद की ली शपथ, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पैर छुकर लिया आशीर्वाद
मुलाकात के बाद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने लोकसभा चुनाव में मुझ पर भरोसा कर टिकट दिया था। जिसके बाद मैंने कांग्रेस कार्यकर्ता, गठबंधन दल के नेता एवं मतदाताओं के सहयोग से आजादी के बाद से अभी तक हुए लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट के अंतराल से जीत हासिल किया। झारखंड में संगठन को मजबूत करने एवं क्षेत्र की जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान उन्होंने सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सचिव राज्य सभा सांसद नासिर हुसैन, प्रणव झा से भी सुखदेव भगत मुलाकात किया। इन नेताओं ने भी सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई दी।

See also  झारखंड कांग्रेस में सब ठीक! खरगे नाराज विधायकों से नहीं मिले, मंत्रियों से मुलाकात कर क्या दिया संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now