- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मासूम बच्चे पर टूटा आवारा कुत्तों का कहर, आंखें तक नोंच डाली; लगे 107 टांके

dog attack

डेस्कः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर से लेकर पैर तक करीब 18 जगहों पर काटा। यहां तक कि आंखें भी नोंच डाली। बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर कुल 107 टांके लगे हैं।

ग्वालियर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उसे 18 जगहों पर काटा। सिर पर दांत गड़ाकर खाल निकाल दी। आंखें भी नोंच डाली। मासूम गिर पड़ा तो गर्दन को जबड़ों में दबोचकर घसीटने लगे। बाद में आसपास के लोगों ने देखा तो उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।

झारखंड में बेकाबू ट्रक ने कई कुचले, 4 की मौत; गुस्साई भीड़ ने ठेला में लगाई आग

डॉक्टरों को बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर 107 टांके लगाने पड़े। पीड़ित अभी जयारोग्य अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट की ये अब तक की सबसे भयानक घटना सामने आई है।

See also  चार TV पत्रकार को झारखंड पुलिस का समनः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर हुई ED  रेड के दौरान मीडिया कवरेज का मामला

पीड़ित बच्चे का नाम रविकांत है। वह 7 साल का है और पन्ना का रहने वाला है। रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है। वह आश्रम परिसर में ही खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे चार से पांच कुत्तों ने उसे घेर लिया।

कुत्तों को देख पहले तो बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया। उसके शरीर पर जगह-जगह दांत गड़ा दिए। कुत्तों के बीच घिरा मासूम रविकांत जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन जल्द मदद नहीं मिल सकी। जब तक उसकी आवाज सुनकर कोई वहां पहुंचता, कुत्ते उसे नोचते रहे। बाद में आश्रम के कर्मचारियों ने बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ लगाई और कुत्तों को भगाया।

खाना में आलू-सोयाबीन के साथ चूहा मिलने पर भड़के छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रांची कैंपस में पूरी रात छात्रों ने काटा बवाल

आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत देखकर डॉक्टरों ने फौरन ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों को मासूम रविकांत के सिर से पैर तक करीब 18 बड़े घाव के इलाज के लिए 107 टांके लगाने पड़े। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती है।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न पर इंदौर में बवाल, मस्जिद के सामने दो गुटों में भड़की हिंसा; कई दुकानों में लगाई आग

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि शहर में डॉग बाइट की अब तक की ये सबसे भयानक घटना सामने आई है। अभी बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि शहर में 8 दिन में कुत्तों ने 477 लोगों को काटा है।

जयराम महतो के पुराने सहयोगी संजय मेहता AJSU में हुए शामिल, JBKSS के कई नेताओं ने ली सुदेश महतो के सामने पार्टी की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now