जयराम महतो के पुराने सहयोगी संजय मेहता AJSU में हुए शामिल, JBKSS के कई नेताओं ने ली सुदेश महतो के सामने पार्टी की सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2025

जयराम महतो के पुराने सहयोगी संजय मेहता AJSU में हुए शामिल, JBKSS के कई नेताओं ने ली सुदेश महतो के सामने पार्टी की सदस्यता

रांची : धनबाद के पुटकी में हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सभा में सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव के बाद अपना शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद पार्टी को मजबूत करने के मकसद से सुदेश महतो ने केंद्रीय सभा को संबोधित करते हुए पार्टी में जान फूंकने की पूरी कोशिश की।

 

IAS अधिकारी पूजा सिंघल को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, खूंटी में मनरेगा घोटाला मामले में जनहित याचिका खारिज
सुदेश महतो ने कहा कि अप्रैल महीने से पार्टी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम कर पार्टी को मजबूत और जनता के मुद्दों को उठाने की कोशिश करेगी। केंद्रीय सभा के दौरान सुदेश महतो ने बिना नाम लिये जयराम महतो पर जमकर हमला बोला। जयराम महतो के संगठन जेबीकेएसएस से जुड़े पुराने नेताओं को सुदेश महतो ने आजसू पार्टी की सदस्यता दिलाई। जेबीकेएसएस से 2024 का लोकसभा चुनाव हजारीबाग से लड़ने वाले संजय मेहता के साथ दीपशिखा कुमारी, अमित यादव, अनुराग पांडे, विकास सिंह, अभिषेक साहू, वरुण यादव, उत्तम यादव, सरफराज खान, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह, राजदीप महतो, अनूप साह को आजसू की सदस्यता दिलाई गई।

See also  बिहार में चेकिंग के दौरान बाइक से 50 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now