- Advertisement -

समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुशीनगर में पथराव, कार के शीशे टूटे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2022

swami-prashad-maurya

स्‍वामी प्रसाद यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, राज्‍य में विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वे बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए हैं.

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ है. पथराव में कार के शीशे टूट गए. मौर्य ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, राज्‍य में विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वे बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए हैं.अपने काफिले पर पथराव की जानकारी देते हुए यूपी में OBC के कद्दावर नेता मौर्य ने कहा, ‘सुरक्षा कारणों के चलते मैं कुशीनगर में प्रचार के लिए यात्रा के दौरान अलग कार में बैठा था. बीजेपी कार्यकर्ता वहां लाठियां, पत्‍थर और बंदूक लिए बैठे थे. उन्‍होंने मेरी कार पर हमला किया. ऐसी घटनाएं बीजेपी के संरक्षण में हो रही हैं. ‘

See also  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव में फिर से हुई काउंटिंग, आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार मेयर चुने गए

स्वामी प्रसाद इस बार कुशीनगर की फ़ाज़िलनगर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी हैं. यूपी में चुनाव के पहले ही दिन से वे अपने प्रचार में 85 बनाम 15 की बात कर रहे हैं . पिछले दिनों NDTV से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया था. उन्‍होंने कहा कि इस बार चुनाव में यूपी में योगी आदित्‍यनाथ के ख़िलाफ़ लहर है. सभी चरणों में अखिलेश यादव हरा रहे हैं. उन्‍होंने कहा, ‘मेरे आने से बीजेपी को बहुत नुक़सान हो गया. ये चुनाव 80 बनाम 20 का नहीं बल्कि 85 बनाम 15 का है. 85 में दलित , पिछड़े लोग हैं जिनके अधिकार मारने का काम हुआ है और और जो 15 है उसमें भी बंटवारा है.

यूपी में सात चरणों में मतदान होना है और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. वैसे तो इस बार चुनावी मैदान में सत्‍तारूढ़ बीजेपी के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी भी है लेकिन मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही होने की संभावना है.

See also  चंद्रशेखर आजाद (रावण) की पार्टी की नजर झारखंड के पिछड़े इलाकों पर, आजाद समाज पार्टी ने संगठन विस्तार पर सिमडेगा में की चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now