चंद्रशेखर आजाद (रावण) की पार्टी की नजर झारखंड के पिछड़े इलाकों पर, आजाद समाज पार्टी ने संगठन विस्तार पर सिमडेगा में की चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2023

सिमडेगा : आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सिमडेगा दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की पहल की। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि पिछले 23 सालों में कांग्रेस,भाजपा,झामुमो ने केवल बड़े बड़े वादे किए,ना ही आदिवासियों का विकास किया, ना ही दलितों,पिछड़े,मुसलमानो और ईसाइयों का। इन सारी पार्टियों ने जनता से वोट तो लिया पर झारखण्ड की जनता को केवल ठगा। यहाँ के नेता सांसद और विधायक तो जनता का वोट लेकर करोड़पति बन गए पर जनता भुखमरी,ग़रीबी और बेरोजगारी से जुझती रही है। आदिवासियों मूलवासियों की ज़मीने लूटी गई। शिक्षा और चिकित्सा की स्थिति झारखंड में दयनीय है। आज़ाद समाज पार्टी शिक्षित,ईमानदार और जुझारू सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को सदन में का पहुंचाने काम करेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में हमारी टीम दिन रात जनता के बीच जा कर पार्टी की विधारधारा घर घर पहुँचा रही है और जनता के समस्याओं के लिए सड़क पर संघर्ष कर रही है।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका,सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की याचिका खारिज की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now