बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, टूटे कोच के शीशे 

बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, टूटे कोच के शीशे 

डेस्कःबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। रविवार को गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत ट्रेन पर मोतीपुर के महम्मदपुर बलमी गांव के पास अज्ञात बच्चों ने पत्थरबाजी कर दी। इस पत्थरबाजी में सी-6 कोच की एक और दो नंबर सीट की खिड़की का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त सीट पर कोई यात्री नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द
घटना के बाद ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते ही टूटा कांच दुरुस्त किया गया। इस संबंध में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 30 जून को भी इसी सेक्शन के मोतीपुर आउटर पर वंदे भारत पर पत्थरबाजी हुई थी। उस मामले में दो किशोरों को पकड़ा गया था। अब एक बार फिर यह घटना सामने आने से रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है।

पटना में फिर हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने अपराधी को गोली मारी
आरपीएफ सूत्रों के अनुसार मेहसी-मोतीपुर रेलखंड के किमी संख्या 116/02 पर यह घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच में लगभग 10 वर्ष के तीन-चार बच्चे पत्थरबाजी करते दिखे हैं। इनकी पहचान के लिए गोरखपुर भेजी गई आरपीएफ टीम वंदे भारत के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now