बिहार की सियासत में हलचल! मुकेश सहनी छोड़ सकते हैं तेजस्वी का साथ, BJP से हुई गुप्त मुलाकात!

mukesh sahani bjp and rjd

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और महागठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी अब तेजस्वी यादव से दूरी बना सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, सहनी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मंगलवार देर रात गुप्त मुलाकात की है

जांघों और पीठ पर फेरता है हाथ… मुंबई में KEM अस्पताल के प्रोफेसर पर 6 महिला डॉक्टरों से यौन उत्पीड़न का आरोप

रात के अंधेरे में BJP नेताओं से हुई बैठक

इस गोपनीय मीटिंग में राजनीतिक समीकरण और आगामी रणनीति पर गंभीर चर्चा की गई। ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश सहनी NDA में वापसी की संभावनाएं तलाश रहे हैं, और यह मुलाकात उसी दिशा में एक अहम कदम हो सकती है।

VIP प्रमुख को रखी गईं शर्तें

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने महागठबंधन छोड़ने के बदले मुकेश सहनी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। यदि वे इन शर्तों को स्वीकार करते हैं, तभी उन्हें NDA में शामिल किए जाने की संभावना है।

बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट

महागठबंधन में मची हलचल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

इस राजनीतिक घटनाक्रम से महागठबंधन खेमे में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव और अन्य महागठबंधन नेताओं के लिए यह एक राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

क्या NDA में लौटेंगे मुकेश सहनी?

पिछले चुनावों में एनडीए का हिस्सा रहे मुकेश सहनी ने बाद में महागठबंधन का दामन थामा था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी राजनीतिक दिशा बदलती नजर आ रही है। यदि वे बीजेपी के साथ आते हैं तो बिहार की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now