स्थानीय नीति को लेकर सुदेश महतो का हेमंत सोरेन पर हमला, वर्तमान सरकार नहीं चाहती यह मुद्दा कभी खत्म हो

 

लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी और आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की दूसरी पुण्यतिथि पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने ब्लॉक मोड़ स्थित आजसू कार्यालय में कमल किशोर भगत के प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान सुदेश महतो ने राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सुदेश महतो ने स्थानीय नीति को लेकर वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए स्थानीय नीति का मामला केवल राजनीतिक मुद्दा है। झारखंड सरकार कभी नहीं चाहती कि स्थानीय नीति का मुद्दा खत्म हो। वर्तमान सरकार की प्राथमिकता कभी भी स्थानीय नीति नहीं रही है।
सुदेश महतो ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार स्थानीय नीति के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई, लेकिन जब प्रारूप आया तक चार साल सरकार के गुजर गए थे। उसके बाद सरकार चाहती तो दोबारा राज्यपाल के पास भेज सकती थी, परंतु ऐसा नहीं किया। स्थानीय नीति को सही प्रारूप, सही पहल के साथ नहीं लाया जाएगा तो यही स्थिति बनी रहेगी। स्थानीय नीति को लेकर सत्ता में आने वाली वर्तमान सरकार इसका कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाल रही है। अंत में सुदेश महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

See also  बोकारो मुठभेड़ में शहीद हुए कोबरा कमांडो प्रनेश्वर कोच को राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, हिमंता ने भी शहादत को किया सलाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now