हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी

डेस्कः इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार से आ रही है। जहां मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस भड़दड़ में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 15 श्रद्धालु भगदड़ में घायल हो गये है।

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा
बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ होने से अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई और भगदड़ मच गई। गढ़वाल मंडल आयुक्त विजय शंकर मौके के लिए रवाना हो गए है उन्होने 6 श्रद्धालुओं की मौत होने की पुष्टि कर दी है।जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है।बताया जा रहा है कि कि बिजली का करंट लगने की वजह से भगदड़ मचने की आशंका है।हालांकि करंट के दावे से प्रशासन ने इंकार कर दिया है।

1200 675 24678205 thumbnail 16x9 pic

23 जुलाई शिवरात्री को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवड़िए और आम जनमानस पहुंचा हुआ है। शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है। हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। लेकिन रविवार अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now