बोकारो में चाकूबाजी , दो युवक घायल, आरोपी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

बोकारो में चाकूबाजी , दो युवक घायल, आरोपी फरार

बोकारो: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 12/D दुर्गा फील्ड के पास दो युवकों पर धारदार हथियार और बांस से हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें आकाश कुमार (17 वर्ष) व पवन कुमार (17 वर्ष) जख्मी हो गये।दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसमें दूसरे पक्ष के जय कुमार व सुजल कुमार पर चाकू मारने का आरोप है। घायल आकाश व पवन ने पुलिस को बताया कि वे सेक्टर 12 झोपड़ी के पास अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जय व सुजल बिना कारण उनके साथ उलझ गये। इसी दौरान अचानक भुजाली और बांस से हमला कर दिया गया।इसके बाद चाकू से वार कर दिया।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

See also  सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now