SSC CGL Exam:सिस्टम हैक कर की थी गड़बड़ी, इंटर स्टेट गिरोह के चार गिरफ्तार

SSC CGL Exam:सिस्टम हैक कर की थी गड़बड़ी, इंटर स्टेट गिरोह के चार गिरफ्तार

रांचीः एसएससी सीजीएल परीक्षा में टियर वन में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करनेवाले गैंग का खुलासा हुआ है। पटना के एक विद्यार्थी सहित परीक्षा का संचालन करनेवाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कोलकाता निवासी तीन कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इंफिनिटी डिटिल जोन के वेन्यू मैनेजर विकास कुमार दुबे से भी पूछताछ हो रही हैं विकास दुबे सेना के रिटायर्ड जवान हैं। बरवाअड्डा-धनबाद रोड़ स्थिति इंफिनिटी डिजिटल जोन में एसएससी सीजीएल परीक्षा 26 सितंबर को हुई थी। इसमें कदाचार करते पकड़ाये पटना निवासी आइके गुजराल को गिरफ्तार किया गया था।

नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप जब्त, शराब घोटले में ACB का कार्रवाई
सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की सबसे पहले किसे मिली सूचना?
अंतिम पाली में परीक्षा स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी महादेव गोराईं को सूचना मिली परीक्षा में अभ्यर्थी आइके गुजराल रोल नंबर 4206035544, जो सिस्टम संख्या सी 095 पर बैठकर परीक्षा दे रहा है. वह केवल माउस पकड़कर बैठा है और प्रश्न के उत्तर के विकल्प स्वतः टिक हो रहे हैं।
किस कंपनी को मिला था एसएससी सीजीएल परीक्षा कराने का जिम्मा?
दंडाधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर परीक्षार्थी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने कदाचार में शामिल आइके गुजराल, परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, उक्त कंपनी के सर्वर कर्मी व अभ्यर्थी के अन्य सहयोगियों के खिलाफ कांड संख्या 230/2025 दर्ज किया है। गिरफ्तार अभ्यर्थी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।उसने बताया है कि शामिल उसके सहयोगियों द्वारा व्हाट्सएप पर निर्देश दिया गया था। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

JMM विधायक दशरथ गगरई पर चुनाव में गलत शपथपत्र देने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिये जांच के आदेश
SSC CGL Exam: किन-किन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी?
इस मामले में परीक्षार्थी आइके गुजराल, रौशन कुमार, सचिन कुमार (तीनों बिहार), एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, हावड़ा के रॉबसन रहमान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कुछ अज्ञात भी है।
परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के 3 कर्मी हिरासत में
जानकारी के अनुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार मामले में पटना व कोलकाता का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कोलकाता में रहनेवाले तीन कर्मियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इंफिनिटी डिजिटल जोन के वेन्यू मैनेजर विकास कुमार दूबे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विकास दूबे सेना के रिटायर्ड जवान हैं।

पलामू DC समीरा एस का बनाया फेक व्हाट्सएस अकाउंट, ठगी के लिए किया जा रहा हैं मैसेज
रॉबसन ने कहा था- सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिलाते रहना
जिन छात्रों की गिरोह से सेटिंग थी, डिजिटल सेंटर में उसका सिस्टम सिर्फ नाममात्र का था। पकड़ाये आइके गुजराल के अनुसार, सेंटर पर रॉबसन ने आकर कान में कहा कि तुम्हें सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिलाते रहना है, ताकि किसी को भनक न लगे। परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी को जो सर्वर उपलब्ध कराया गया था, उसे गिरोह के अपराधियों ने अपने सिस्टम में सेट कर लिया। फिर बाहर से ही सारे प्रश्नों के उत्तर बना रहा था। पुलिस के अनुसार, वायरलेस सिस्टम से घर बैठे या 50 से 60 फीट की दूरी से सब काम हो रहा था। इस गिरोह में आइटी से जुड़े कई छात्रों के शामिल होने का अनुमान है।

भागलपुर स्टेशन पर रेल नीर की बोतल में मिली 48 लीटर शराब, RPF ने खोली बोरी तो उड़ गए होश
कितने रुपए की की गयी थी मांग?
पकड़े गये अभ्यर्थी आइके गुजराल ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने परीक्षा में बैठने को कहा था। 50 हजार रुपये मांगे थे. फिर कहा था कि परीक्षा देने के बाद और रुपये देना। नौकरी होने के बाद राशि देना।
एसएससी सीजीएल की परीक्षा हो सकती है रद्द?
एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार की बात सामने आने व परीक्षा आयोजित होनेवाली कंपनी के खिलाफ एफआइआर होने के बाद परीक्षा रद्द होने की प्रबल संभावना है। सूत्र बताते हैं कि डिफाल्टर कंपनी को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। इस घटना में कंपनी के कर्मी शामिल हो सकते हैं. पुलिस हिरासत में लिये गये चार लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now