होली व शब-ए-बारात को लेकर जिला प्रशासन की विशेष तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2022

हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
रांची। होली व शब-ए-बरात को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गयी है। इसको लेकर डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र झा की ओर से ज्वाइंट ऑर्डर जारी किया गया है। सभी थाना प्रभारियों व बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। हुड़दंग करना भी लोगों को महंगा पड़ेगा। नशा कर वाहन भी नहीं चलायें। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी। अल्पसंख्यक मोहल्लों व टोलों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। यहां सादे लिबास में पुलिसकर्मी रहेंगे।

 

See also  मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक खाते में जा रहा था 112 महिलाओं का पैसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now