सोरेन सरकारः चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, आलमगीर और भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2024

रांची : झारखंड में पिछले तीन दिनों से नई सरकार के गठन को लेकर चली आ रही खींचतान अब खत्म हो गया है। जेएमएम विधायक चंपई सोरेन ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ  कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने गले लगाकर नये मुख्यमंत्री को बधाई दी।

governor cm
शपथ लेने से पहले झारखंड टाइगर कहे जाने वाले चंपई सोरेन ने जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। मुलाकात के बाद उन्होने कहा था कि झारखंड आंदोलन के नेता शिबू सोरेन हमारे गुरू है मै उनका और माता जी का आशीर्वाद लेने गया था।

alamgir alam
शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे।सीएम चंपई सोरेन के दुमका और पाकुड़ जाने का भी कार्यक्रम है। दुमका स्थापना दिवस और पाकुड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।rajbhawan

See also  Shivraj Singh Chouhan और हेमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड BJP की बैठक, नाराज सीता सोरेन भी मीटिंग में पहुंची

bhokta

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now