रांचीः राजधानी रांची के मांडल टोल प्लाजा में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ ने टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। टोल टैक्स नहीं देने और गलत दिशा से गाड़ियों को ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान टोल प्लाजा पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। काफी देर तक रोल प्लाजा हमलावारों के कब्जे में रहा, इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
बर्थ डे पार्टी नशे वाला पिज्जा खिलाकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार
टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि शादी समारोह में जा रहे लोगों के समूह ने नियमो को दरकिनार कर ऑटो और बाइक लेन के जरिये जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों की लात-घूसे से जमकर पिटाई की गई। भीड़ ने महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा। इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।
रांची: मांडर टोल प्लाजा में सोमवार रात गुंडागर्दी
50–60 लोगों के समूह ने टोल प्लाजा पर हमला
गलत दिशा से गाड़ी ले जाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद@NHAI_Official @ranchipolice #ranchi #jharkhand pic.twitter.com/ZQr0pFDc3x
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 14, 2026
पलामू में लूट का विरोध करने पर पति-पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, प्रज्ञा केंद्र का संचालक घायल
बताया जा रहा है कि हमलावारों ने पत्थरबाजी कर टोल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ्ज्ञ ही टोल ऑफिस में रखे करीब 70 हजार नकद और कैश आलमारी की चाभी लूटते हुए फरार हो गये। टोल प्लाजा पर हुई गुंडागर्दी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि गाड़ियों से उतरकर भारी संख्या में लोगों ने टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट की है।


