बिहार में RJD विधायक के सामने लगा ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा, वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई

बिहार में RJD विधायक के सामने लगा 'भूरा बाल साफ करो' का नारा, वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई

डेस्कः गयाजी जिले के अतरी से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक रंजीत यादव की सभा में ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा लगने से सियासी हंगामा मच गया है। इसका एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वायरल वीडियो मंगलवार को अतरी में एक सभा का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक रंजीत यादव की मौजूदगी में मंच पर एक शख्स ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का हवाला देते हुए ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा दिया।

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मरीन ड्राइव पर गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सियासी घमासान छिड़ गया है। वायरल वीडियो में मंच पर मौजूद शख्स कह रहा है, “लालू यादव ने शुरू में कहा था, भूरा बाल साफ करो। अब वही समय आ गया है।” इस कथन के बाद सभा में तालियों की गूंज भी सुनाई दे रही है।

See also  लालू यादव डरलौ न तेजस्वी न डरतौ गे....गाने पर पूर्व विधायक बीमा भारती समर्थकों के झूमती नजर आई

बिहार में ब्लॉक ऑफिस का ब्लंडर, एड्रेस प्रूफ में लड़की की जगह ट्रैक्टर की फोटो,गांव का नाम ट्रैक्टरपुर, डाकघर, कुत्तापुर
इस पर MLA रंजीत यादव की सफाई आई है। अतरी विधायक ने स्पष्ट किया कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। यह नारा मुनारिक यादव नाम के एक शख्स ने दिया, जो न तो उनका कार्यकर्ता है और ना ही राजद का कोई सदस्य है। विधायक ने इस बयान की कड़ी निंदा भी की।

तेजस्वी के मंच पर पप्पू-कन्हैया को नो एंट्री, राहुल गांधी के सिक्योरिटी ने रोका, देखिये VIDEO
दरअसल, मंगलवार को अतरी प्रखंड की सीढ़ पंचायत के शिवाला पर अतरी विधायक रंजीत यादव के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा था। पंचायत भवन के खेल मैदान को दूसरे स्थान पर बनाए जाने का विरोध किया गया। इसी दौरान सभा में सहोडा पंचायत की मुखिया फोटो देवी के पति मुनारिक यादव ने विवादित नारा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

See also  ससुराल से लौटने के दौरान रांची के युवक की खूंटी में हत्या, पत्नी को किया बेहोश, पानी मांगने के बहाने रूकवाई थी कार

लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार
1990 के दशक में बिहार की राजनीति में यह नारा काफी चर्चा में रहा था। उस समय लालू यादव का सत्ता में प्रभाव था। कहा जाता है कि भूरा बाल साफ करो में भूरा बाल से अर्थ भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला (कायस्थ) से है। इसे पिछड़ी जातियों के अंदर सवर्ण जातियों के खिलाफ माहौल बनाने के रूप में देखा गया। हालांकि, लालू यादव की आरजेडी हमेशा से इस बयान से अपना पल्ला झाड़ती आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now