पहलगाव आतंकी हमले के संदिग्धों का स्केच जारी, दो स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

पहलगाव आतंकी हमले के संदिग्धों का स्केच जारी, दो स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में मंगलवार को हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले में चार आतंकियों के शाामिल होने की बात सामने आई है। इसमें से दो स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकवादी कहे जा रहे है।

Pahalgam Terrorist Attack :जानिये कौन है आतंकी हमले का मास्टमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, जिसने ले ली 26 मासूमों की जान
आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिये है। संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बेसरान में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और 17 घायल हो गये थे।

पहलगाम टेरर अटैक: सामने आई एक आतंकी की तस्वीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरान हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है। हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। इन आतंकियों ने 15 से 20 मिनट तक लगातार AK-47 से फायरिंग की। हमला करने वाले दो आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं। दो स्थानीय आतंकियों की पहचान भी हुई है। इनके नाम आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख बताए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now