सीताराम येचुरी का इलाज के दौरान निधन, कई दिनों से बीमार वरिष्ठ CPI(M) नेता का AIIMS में चल रहा था इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

सीताराम येचुरी का इलाज के दौरान निधन, कई दिनों से बीमार वरिष्ठ CPI(M) नेता का AIIMS में चल रहा था इलाज

दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचुरा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सीपीआई एम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरा की हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया था।

IAS अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कैश और ज्वेलरी बरामद

72 वर्षीय सीताराम येचुरी को सीने में दर्द और निमोनिया होने की वजह से एम्स में 19 अगस्त को भर्ती किया गया था। अब उनकी तबीयत काफी गंभीर बनी हुई है। उन्हें रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टर की टीम उनका बारीकी से इलाज कर रही है। पिछले महीने जब सीताराम येचुरी को एम्स में भर्ती करवाया गया था तो उसके बाद कुछ दिनों तक वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उन्होंने 22 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया थाऔर आखिरकार 12 सितंबर को सीताराम येचुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
press

See also  लोहरदगा में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, आठ लोग झुलसे

CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का आज दोपहर 3:05 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए AIIMS, नई दिल्ली को दान कर दिया है

सीताराम येचुरी के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया और संवेदना प्रकट की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now