चंढीगढ़ में हमले की चेतावनी के बीच बजाए गए सायरन, लोगों को घरों के बालकानी से दूर रहने की हिदायत

चंढीगढ़ में हमले की चेतावनी के बीच बजाए गए सायरन, लोगों को घरों के बालकानी से दूर रहने की हिदायत

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बाद चंढ़ीगढ़ में हमले की चेतावनी को देखते हुए सायरन बजाया गया है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंढ़ीगढ़ में सायरन बजाकर लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने को कहा गया है। घर की बालकानी से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में आज और कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कल कहा कि एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 9 और 10 मई को बंद रहेंगे।भारत ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई गेट खोल दिए हैं।

लाहौर, पेशावर से लेकर कराची तक… भारत के प्रहार से दहला गया पाकिस्‍तान, पाक में हाहाकार

पाकिस्तान की हवाई घुसपैठ को नाकाम करने के बाद भारत ने जो जवाबी कार्रवाई की, उससे पाकिस्तान के सिंध और पंजाब में स्थित सभी छावनियों में दहशत फैल गई। इस समय पाकिस्तान की सैन्य छावनियों में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम चल रहा है।जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में कल रात पाकिस्तान द्वारा की गई भारी गोलाबारी के बाद घरों और दुकानों को काफी नुकसान हुआ है।रक्षा सूत्रों से सामने आया है कि पाकिस्तान ने आज सुबह 4 बजे के बाद ड्रोन से फिर हमला करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम सबको बेअसर कर दिया। इससे पहले रात को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हमला करने की कोशिश हुई थी।पाकिस्तान के खिलाफ IAF ने बीती रात पेचोरा, समर और एडी गन का किया इस्तेमाल।

उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायजा लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

कल रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ कई जगहों पर स्वार्म ड्रोन (झुंड में कई ड्रोन) भेजे, जिनको एंटी ड्रोन ऑपरेशन से असफल कर दिया। उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन से 50 से अधिक ड्रोन को मार गिराया। इस भिड़ंत में एल-70 गन, जू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य एडवांस काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया। इससे हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता सामने आई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now