सिमडेगा वनक्षेत्र में हुआ दो हिरणों का शिकार, वनकर्मियों ने शिकारी को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

 

सिमडेगा : बानो वन क्षेत्र के बड़काडूईल गांव में दो हिरणों का शिकार किया गया। वन कर्मियों ने शिकारी जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से हिरण का खाल और सिंग के साथ छुड़ी को बरामद किया गया।
दरअसल, वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि बड़काडूईल गांव में जगदेव सिंह के खेत में दो हिरण मारे गए है। वन विभाग की टीम सूचना मिलने के तुरंत बाद गांव पहुंची और जगदेव सिंह को हिरण के खाल और सिंग के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now