सिमडेगा में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय कृषि विज्ञान मेला का मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन, 40 से अधिक वैज्ञानिक बताएंगे तकनीक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

सिमडेगा : राष्ट्रीय स्तर के कृषि विज्ञान मेला का पहली बार आयोजन सिमडेगा में किया गया। हर वर्ष नई दिल्ली में होने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेला इस बार 10 से 12 मार्च तक सिमडेगा में हो रहा है। जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री अर्जुन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

arjun munda
कृषि मेला का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश के विभिन्न शहर और राज्य से कृषि रिसर्च विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों के संबध में जानकारी ली। कृषि मंत्री ने मंच से कृषि क्षेत्र में बेहतर करने वाले देश के एक दर्जन किसानों को सम्मानित किया। बताया गया कि मेले के दौरान देश भर से विभिन्न कृषि संस्थान,कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र नवीन तकनीकियों का प्रदर्शन करेंगे। इस मेले की मुख्य विषय कृषि उद्यमीता– समृद्ध किसान है। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मूल्य संवर्धन और फसल विविधता पर तीन दिनों तक चर्चा की जाएगी। साथ ही, किसानों को आधुनिक कृषि और बागवानी की उन्नत तकनीकों को देखने का अवसर मिलेगा जो उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करती हैं। यहां हरेक दिन 1000 किसानों को कृषि संबंध प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिमडेगा को आदर्श जिला बनाना है। इसलिए दिल्ली में होने वाला पूसा कृषि मेला सिमडेगा में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला में यहां 40 से अधिक कृषि वैज्ञानिक रहेंगे जो किसानों को उन्नत फसल को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा झारखंड के कृषि विज्ञान संस्थानों को बेहतर बनाया जायेगा।

See also  बिहार में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, दलित चेहरे और 6 बार के विधायक अशोक राम JDU में शामिल

krishi mela simdega

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now