सिमडेगा में हादसों का दिन, अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 3 घायल

Lohardaga में दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत , चार घायल

सिमडेगाः बुधवार की सुबह सिमडेगा में सिमडेगा में अलग-अलग दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की खबर आई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए।
पहली घटना मुफ्स्सिल थानाक्षेत्र के कोचेडेगा के पास हुई जहां कड़बेड़ा के रहने वाले हेम्ब्रम टोपनों नशे की हालत में बाइक से लौटकर अपने घर जा रहा था। नियंत्रण होने की वजह से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस हादसे में वो घायल हो गया, बुधवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा ठेठई टांगर थानाक्षेत्र जामपानी के पास हुई जहां टुकुपानी के रहने वाले किशोर मांझी ओडिशा की ओर से लौट कर घर आ रहा था, जहां जामपानी के पास नशे की हालत में बाइक से आ रहे एक व्यक्ति ने ठोकर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
तीसरी घटना कोचेडेगा के पास हुई जहां रेंगारी के रहने वाले अनीश कुजूर नशे की हालत में घर लौट रहा था और दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चौथी घटना बानो थानाक्षेत्र के पाड़ो के पास हुई जहां बाइक से 9 मिल की तरफ जाते हुए छोटे लाल नाम का व्यक्ति कार की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि कार चालक नशे की हालत में था। हादसे में घायल छोटे लाल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचवी घटना भगत टोली के पास हुई जहां केरिया के रहने वाले रोशन बागे नशे की हालत में बाइक चलाकर घर लौट रहा था और नियंत्रण खो जाने की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया, घायल अवस्था में रोशन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now