सिमडेगा DC अजय कुमार सिंह की फेक वॉट्सएप आईडी बनाकर कई अधिकारियों को भेजे गए मैसेज

सिमडेगा : साइबर ठगों ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है। ताजा मामला सिमडेगा का आया है जहां जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह की फेंक वॉट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगो ने जिले के कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर परेशान किया है। जिले के कई अधिकारियों को फेक आईडी से मैसेज मिले है।
डीसी अजय कुमार सिंह की फेक व्हाट्सएप आईडी मोबाइल नंबर 8288066149 से बनाकर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जिले के बानो सीओ और बोलबा सीओ को डीसी के नाम पर मैसेज कर परेशान किया गया। जब दोनो सीओ ने डीसी के सरकारी नंबर पर फोन कर मैसेज के बारे में जानकारी ली तब डीसी के फेक आईडी की बात प्रकाश में आई है। इस मामले में डीसी के निर्देश पर बानो,बोलबा और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसी ने जिले वासियों से भी सावधान रहने की बात कही है। इधर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now