कर्नाटक में सिद्दारमैय्या की विदाई ! DK शिवकुमार होगी ताजपोशी ? कांग्रेस आलाकमान का फैसला !

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2026

karnatak

दिल्लीः क्या दो दिनों के अदंर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैय्या कुर्सी छोड़ने वाले हैं और क्या डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे ? इस सवाल का जवाब लगभग फाइनल है बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार है । दिल्ली में कर्नाटक के सीएम ओर डिप्टी सीएम के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद ये लगभग तय माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे । 

Hemant Soren ने अमित शाह से पूछा- आदिवासी कब से हो गए वनवासी ?ृ

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राज्य में नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान खत्म करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को सिद्धारमैया को संकेत दिया है कि भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।

See also  झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

सूत्रों का दावा है कि पार्टी नेतृत्व राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर विचार कर रहा है। हालांकि कांग्रेस चाहती है कि यदि कोई बदलाव हो तो वह सम्मानजनक और शांतिपूर्ण तरीके से हो। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए समय दिया गया है।हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now