बोकारोः एक से अधिक वोटर आइडी कार्ड, पैन कार्ड समेत नो ड्यूज सर्टिफिकेट और चुनावी दस्तावेज में गलत जानकारी देने के मामले में बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह सोमवार को चास एसडीओ के सामने पेश नहीं हुई। उन्होने अपनी ओर से लिखित जवाब बंद फिफाफा में एसडीओ ऑफिस पहुंचवाया।
बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से जो भी जानकारी मांगी गयी थी, उसे उपलब्ध करा दिया गया है। अपना पक्ष लिखित रूप में दी हूं। बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने श्वेता सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होने अपने चुनावी शपथपत्र में गलत जानकारी दी है। श्वेता सिंह के नाम दो-दो पैन कार्ड और चार वोटर आइडी है। चुनावी शपथ पत्र में विधायक श्वेता सिंह के नाम दो सरकारी क्वार्टर आवंटित था, इसका किराया भी बकाया था। शपथ पत्र में विधायक ने इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया था।


