झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट

झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट

देवघरः जिले के सारठ इलाके से एक हैरान करने वाला और बहुत ही भावनात्मक एक वीडियो सामने आया है। मनुष्य के साथ साथ जानवरों में कितनी ज्यादा संवदेना होती है इसकी झलक इस वीडियो में देखने को मिला जब एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव के पास अचानक एक बंदर पहुंचा और रोने लगा। इसके बाद उसने मृत शरीर का चुमा और अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्मशान घाट तक गया।

बिहार में फर्जी थाना खोला, 500 लोगों को नकली वर्दी पहनाकर बनाया सिपाही, वसूली का हैरान करने वाला खेल
पूरा मामला देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के ब्रह्रासोली गांव का है जहां मुन्ना सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। घर के दरवाजा में उनका शव रखा गया और अंतिम यात्रा के लिए कई लोग जमा हुए। तभी अचानक एक बंदर वहां आया। अर्थी के पास बैठकर उसने सबसे पहले मृतक मुन्ना सिंह का चेहरा चादर उठाकर देखा और रोने लगा। इसके बाद उसने मृतक के गालो को चुमा। बंदर का एक मनुष्य के इस तरह का भावनात्मक रिश्ता देखकर सब हैरान हो गये और अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, पुलिस के सामने किया सरेंडर, इंदौर के राजा मर्डर केस में थी शामिल
बंदर का मुन्ना सिंह के लिए प्यार यही खत्म नहीं हुआ। वो उनके शव यात्रा में भी शामिल हुआ। कई किलोमीटर तक चलने के बाद श्मशान घाट जब मुन्ना सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा तो बंदर भी उनके साथ था। अंतिम संस्कार करते समय मुखाग्नि से पहले बंदर मृतक मुन्ना सिंह के शव के पास जाकर बैठ गया। शव यात्रा में शामिल होने आये लोगों के आग्रह करने के बाद बंदर वहां से उठा और जबतक उनका अंतिम संस्कार खत्म नहीं हुआ तब तक वहां से नहीं गया। कई लोग इसे दैवीय चमत्कार के रूप में देख और समझ रहे थे, कई लोग इसे साक्षात हनुमान दर्शन समझकर पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now