महिला सिपाही के कमरे से बाहर निकलने का वीडियो सामने आने के बाद SHO पर गिरी गाज, पुलिस अधिकारी चंदन राम लाइन क्लोज

महिला सिपाही के कमरे से बाहर निकलने का वीडियो सामने आने के बाद SHO पर गिरी गाज, पुलिस अधिकारी चंदन राम लाइन क्लोज

गयाजीः जिले के पुरा थाना के एसएचओ चंदन राम को लाइन क्लोज कर दिया गया है। अजय कुमार को पुरा थाना का नया प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई एक महिला सिपाही के कमरे से निकलने के वीडियो के सामने आने के बाद की गई। एसएसपी ने एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियार के बल पर सरेआम वारदात को दिया अंजाम
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच रिपोर्ट में महिला सिपाही के कमरे से निकलने के बाद चंदन राम पर उक्त कार्रवाई की गई। चंदन राम के तबादला के बाद पुलिसकर्मियों में चर्चा का बाजार और गरम हो गया है।

बिहार में दिल्ली क्राइम जैसी वारदात, देह व्यापार के लिए लाई गई 17 लड़कियों को ऐसे बचाना गया
महिला सिपाही को भी हटाने की गार्ड प्रभारी ने की थी मांग
संबंधित महिला सिपाही के व्यवहार को लेकर पूर्व में भी पुलिस कर्मियों द्वारा आक्रोश जताया जा चुका था। पुरा थाना के तत्कालीन गार्ड प्रभारी मो मुस्तकीम खान द्वारा एसएसपी को पत्र लिखकर सम्बंधित महिला सिपाही की बदली करने की मांग की गई थी, लेकिन उक्त शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही हो सकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now