गढ़वा में शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के नामांकन में हुए शामिल

Shivraj singh chauhan garwah

गढ़वा- केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नामांकन में शामिल हुए । इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है।झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सुशासन स्थापित करेगी।

हेमंत सरकार पर शिवराज का आरोप

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम और उनके मंत्रियों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। हमने सुना था कि, रावण का भाई कुम्भकरण 6 महीने सोता था और जब 6 महीने के बाद उठता था तो केवल खाता ही रहता था। कुम्भकरण तो 6 महीने ही खाता था, लेकिन यहां मंत्री 12 महीने ही खाते रहते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पक्के मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त दी जाएगी।

ये माटी, बेटी, रोटी बचाने का चुनाव

शिवराज ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में 7 हजार 400 बेटियों के साथ बलात्कार हुए हैं। रुबिका पहाड़िया जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की गई है। बलात्कार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही है, लूट हो रही है, डकैती हो रही है अगर हम आज भी चुप रहे तो समझ लेना ये झारखंड नहीं बचेगा, ये बंगलादेशी घुसपैठियों का घर हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव झारखंड में माटी बचाने का चुनाव है। एनडीए की सरकार बनते ही उसी महीने से हर 11 तारीख को बहनों के खाते में 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now